Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन,

हिन्द संबाद मुंबई संबाददाता: नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। एक्ट्रेस काफी समय से बीमार चल रही थीं। वर्ष 2020 में सुरेखा, ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का निधन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं। सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया था। उन्होंने वर्ष 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से डेब्यू किया था। सुरेखा इसके बाद कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। इतना ही नहीं सुरेखा को सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। सुरेखा ने वर्ष 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएशन की थी। सुरेखा ने वर्ष 1989 में संगीत नाटक अकादमदी अवॉर्ड भी हाशिल की थी। सुरेखा को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी शो बालिका वधू में अपने किरदार कल्याणी देवी से मिली थी। सुरेखा इस शो का हिस्सा साल 2008 से 2016 तक थी। इसके बाद फिल्म बधाई हो में उनके किरदार को भी काफी पसंद किया था। फिल्म में सुरेखा ने आयुष्मान खुराना की दादी का किरदार निभाया था।

जन हित में जारी

साभार हिन्द संबाद

Latest News