कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के ये पता चला है कि सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल पूर्व क्रिकेटर की स्थिति स्थिर है। डॉक्टर्स गांगुली का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि 48 वर्षीय सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है। उन्हें कार्डियक टेष्ट हुआ है जिसके जिसके इलाज के लिए गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा। अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। गांगुली की हालत अब ‘स्थिर’ है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह 48 बरस के हैं। शुक्रवार शाम वर्कआउट सत्र के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘अब उनकी हालत स्थिर है। हम देख रहे हैं कि यह दर्द दिल से जुड़ी किसी समस्या के कारण है या नहीं। उनके कई परीक्षण होंगे।गांगुली के बारे में कुछ दिनों से कहा जा रहा था की वो राजनीति में आ सकते है लेकिन गांगुली ने अभी तक कुछ खुलासा नहीं किया इस मुद्दे पर खामोसी ही रहना पशंद किया हर कोई ये क्याश लगा रहे है की आखिर अमित शाह से करीबी राज्य पाल धनकड़ से मुलाक़ात उनके खामोसी को खोल न दे इससे पहले तमिल नाडु में रजनी कांत भी एलान किया था की वो तमिल नाडु २०२१ चुनाव से पहले एक नै राजनैतिक पार्टी बनायेगे और चुनाव लड़ेंगे लेलिन उनकी भी तबियत ख़राब हो गई और फिर रजनी कांत ने इरादा बदल दिया और कहा की भगवान को सायद ये पशंद नहीं की मै चुनाव की राजनीती करू इस लिए अब मै चुनाव से दूर रह कर तमिलनाडु के लोगो के लिए काम करता रहूंगा शायद इस वक्त गांगुली को भी चुनाव से दूर रहने की हिदायत मिल गयी हो अब आगे देखना है क्या होता है
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
- HIND SAMBAD
- January 2, 2021
- 5:03 pm