Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

दुल्हन चाहिये शामली कोतवाली के एसएचओ से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के पाश गुहार लगाई अज़ीम ने कहा दुल्हन चाहिये

हिन्द संबाद शामली संबाददाता अजीम मंसूरी शादी करना चाहते हैं। बहुत ढूंढने के बाद भी जब उन्हें दुलहन नहीं मिली तो वह थाने पहुंच गए। थाने में उन्होंने पुलिसवालों से शादी करवाने की गुहार लगाई है। 26 साल के अजीम का कहना है कि जब भी उनके घर में कोई शादी का रिश्ता लेकर आकर उन्हें देखकर लौट जाता है। उनका परिवार भी उनकी शादी कराने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। कारण है उनका कद, जो सिर्फ 2 फीट के हैं। अजीम ने कहा कि एक पब्लिक सर्वेंट होने के नाते पुलिस उनकी मदद करे। उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाले अजीम का घर कैराना इलाके में है। वह एक कॉस्मेटिक शॉप चलाते हैं। उन्होंने कहा कि व पर्याप्त कमाते हैं। फिर भी उनकी शादी नहीं हो रही है। अजीम छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पांचवी में पढ़ते थे तो उनके कद को लेकर लोग मजाक उड़ाते थे। एक दिन स्कूल में हद हो गई, वह परेशान हो गए और पढ़ाई छोड़ दी। उसके बाद वह अपने एक भाई के साथ कॉस्मेटिक शॉप में बैठने लगे। उनके पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अजीम ने बताया कि जब वह 21 साल का हुआ, तो उसके माता-पिता ने उसके लिए दुलहन ढूंढनी शुरू की। अजीम के बहनोई कासिम ने कहा हम बहुत कोशिश करते हैं। रिश्ते आते हैं लेकिन अजीम की हाइट के कारण लोग रिश्ता ठुकराकर चले जाते हैं। अजीम ने कहा कि उन्हें दुलहन चाहिए। वह तनाव के कारण रातभर सो नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इतने लंबे समय से कोशिश कर रहा हूं। क्या कोई ऐसा नहीं है जिसके साथ मैं अपना जीवन गुजार सकूं। अब मैं पब्लिक सर्वेंट पुलिस से मदद मांगने आया हूं।’ अजीम ने बताया कि इससे पहले उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, ‘मैंने उनसे विनती की, मेरी मदद करें।’ 2019 में, एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हुआ था जो अजीम की शादी करवाने की बात कह रहा था। पुलिसवालों ने कहा कि अज़ीम ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसका परिवार, उसकी शादी करवाने का प्रयास नहीं कर रहा है। आठ महीने पहले, अजीम एसडीएम से मदद लेने के लिए कैराना पुलिस थाने में वापस गया। कैराना एसएचओ प्रेमवीर राणा ने कहा कि उन्होंने एसडीएम को एक पत्र के माध्यम से हमें एक पत्नी को खोजने में मदद करने को कहा है। अजीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा है। जब अजीम को एसडीएम या सीएम के यहां से कोई जवाब नहीं आया तो वह फिर से थाने पहुंच गए। शामली कोतवाली के एसएचओ सतपाल सिंह ने कहा, वह हमारे पास दुल्हन खोजने के लिए आया था। हम नहीं जानते कि क्या करना है। लेकिन हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।

Latest News