Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अंडाल की एक नदी में डूबने से किसान की मौत

टोनी आलम/उज्ज्वल सिंह अंडाल प्रतिनिधि–  अंडाल थाना छेत्र के सिंहारन नामक सहायक नदी में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिगनाला गांव निवासी 42 वर्षीय विनय मंडल के रूप में कई गयी। मृतक पेशे से किसान था। स्थानीय लोगों के बताया लगातार हो रही बारिश के कारण सभी जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है। यह नदी जो सिंहारन नदी के नाम से जाना जाता है इस नदी का जल भी उफान पर था। नदी के पार मृत किसान का खेत था। किसान बारिश में खेत की स्थिति जानने हेतु रविवार की शाम नदी पार करने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान नदी की तेज धार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पाकर अंडाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं पुलिस तथा गोताखोरों की सहायता से सोमवार की सुबह किसान का मृत शरीर बरामद किया गया। पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव अपनी हिफाजत में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल देखा गया।

Latest News