Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तबस्सुम आरा ने पदभार ग्रहण किया जितेंद्र तिवारी की जगह तबस्सुम आरा को एंट्री दी गई

तबस्सुम आरा ने संभाला पदभार। आसनसोल नगरनिगम प्रशासक बोर्ड सदस्य नियुक्त किये जाने के बाद सोमवार को तबस्सुम आरा ने पदभार ग्रहण किया। तबस्सुम आरा को सदस्य बनाये जाने पर विभिन्न अंचल के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें सम्मानित किया। आसनसोल नगर निगम में प्रशासक बोर्ड का पुनर्गठन कर जितेंद्र तिवारी की जगह तबस्सुम आरा को एंट्री दी गई है। जिस से कुल्टी अंचल में तबस्सुम आरा के समर्थकों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि पिछले बोर्ड में तबस्सुम आरा डिप्टी मेयर थी लेकिन बोर्ड की पहली बार गठन हुआ तो उसमें उन्हें नहीं जगह दी गई थी। निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें पूर्व बोरो चेयरमैन संजय नोनिया के नेतृत्व में धेमोमेन अंचल के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस दौरान महेश भारती, चंदन मंडल आदि मौजूद थे।

Latest News