Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सोनाली गुहा ने भाजपा में शामिल होने की संकेत दियेचार बार की विधायक है

हिन्द संबाद कोलकाता इम्तियाज़ खान । विधायक सोनाली गुहा शुरू से ही ममता बनर्जी के साथ रही हर दुःख सुख की साथी सोनाली गुहा जिस तरह तमिलनाडु में जय ललिता के साथ शशि कला हुवा करती थी उसी तरह पश्चिम बंगाल में ममता के साथ शाया के तरह सोनाली गुहा रहा करती थी और चार बार की विधायक सोनाली गुहा को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के शनिवार को संकेत दिये। कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी रहीं और पार्टी से चार बार की विधायक गुहा को शुक्रवार को जब यह पता चला कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है तो वह रोने लगी थीं। सतगछिया से विधायक गुहा ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय से बात करेंगी और अपने भविष्य को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगी।गुहा ने कहा, ‘‘ईश्वर ममता-दीदी को अच्छी समझ और सम्मति दें, मैं शुरू से उनके साथ हूं।’’ मुझे अपने भविष्य के बारे सोचना है। मैं एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते बेकार नहीं बैठ सकती हूं।’’ रॉय ने कहा कि गुहा के अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई अन्य विधायकों एवं नेताओं ने शुक्रवार की शाम से उनसे संपर्क किया है। बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य में 291 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, एक सांसद और कई नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Latest News