हिन्द संबाद आसनसोल संबाददाता : पूर्व रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी एक सुचना में यह जानकारी दी गई की यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह और लोकमान्य तिलक (ट.) के बीच एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। 03179 सियालदह – लोकमान्य तिलक (टी) समर स्पेशल (डानकुनी से होकर) सियालदह से प्रत्येक रविवार को 08.08.2021 से 26.09.2021 (08 ट्रिप) के बीच 18.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07.25 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुँचेगी। इस ट्रेन का आसनसोल में प्रस्थान समय उसी दिन 21.22 बजे होगा। 03180 लोकमान्य तिलक (टी) – सियालदह समर स्पेशल लोकमान्य तिलक (टी) से प्रत्येक मंगलवार को 10.08.2021 से 28.09.2021 (08 ट्रिप) के बीच 16.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 09.00 बजे (डानकुनी के रास्ते) सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन का आसनसोल में प्रस्थान समय तीसरे दिन 04.50 बजे होगा। यह विशेष ट्रेन पूर्व रेलवे के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
सियालदह और लोकमान्य तिलक (ट.) के बीच एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी
- HIND SAMBAD
- July 29, 2021
- 5:11 pm
![](https://hindsambad.com/wp-content/uploads/2021/07/erir-768x576.jpg)