हिन्द संबाद आसनसोल जामुड़िया संबाददाता : जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फांडी अंतर्गत रानीगंज-बीरभूम राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर डोबराना ब्रिज के पास गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दो राहगीर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गई। सूचना पाकर केंदा फांडी की पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों का शव अपने हिफाजत में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतू आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान बीरभूम जिले के लोकपुर थाना छेत्र निवासी शेख सिराज एवं शेख करीबुल के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो व्यक्ति मोटरसाइकिल के सहारे अपने कार्यस्थल जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के सुपर स्प्लेंटन स्पंज आयरन कारखाने से कार्य कर अपने आवास को लौट रहे थे इसी क्रम में पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गई। किसी प्रत्यक्षदर्शी ने घटना होते नहीं देखा इस कारण किस वाहन से दुर्घटना हुई इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से प्राप्त नहीं हो पाई। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
जन हित में जारी हिन्द संबाद
जन हित में जारी हिन्द संबाद
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
सड़क दुर्घटना में दो ब्यक्ति की मौत पुलिस ने मृतकों का शव अपने हिफाजत में लेते
- HIND SAMBAD
- July 16, 2021
- 7:36 pm
![](https://hindsambad.com/wp-content/uploads/2021/07/cartoon-768x545.jpg)