Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर तो स्मृति ईरानी भी टू व्हीलर पर नजर आईं

कोलकाता संबाददाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। देश भर में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जहां कल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर बैठ सचिवालय पहुंची थीं, वहीं आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी टू व्हीलर पर नजर आईं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर 24 परगना जिला में रोड शो करने पहुंची थीं। बंगाल में चुनावों को लेकर प्रचार करने 24 परगना में पहुंची स्मृति ईरानी ने स्कूटी पर सवार होकर ममता सरकार के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां से रोड शो की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को आनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। वह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर राज्य सचिवालय ‘नाबन्ना’ पहुंचीं। स्कूटर राज्य सरकार में मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम चला रहे थे। स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में पोस्टर टांगा हुआ था। पोस्टर पर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे। ममता बनर्जी ने हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच पांच किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय किया और इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोग खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिभावदन करते नजर आए। स्मृति ईरानी केंद्रीय 2016 में कपड़ा मंत्री रहने के दौरान बेंगलुरु से करीब 100 किलोमीटर दूर गौरीबदनूर में “तिरंगा यात्रा” में शामिल हुई थीं। इस दौरान भी उन्होंने टू व्हीलर चलाया था।

Latest News