बाराबनी । तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने सालानपुर ब्लॉक में डेंडुआ ग्राम पंचायत के तहत जामरिकुरी और नटुनपारा गांवों में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। वहीं गांव के लोगों से अपील की कि वे विकास के बाद तीसरी बार तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर नई सरकार बनाएं।उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने आम आदमी के हित में बहुत कुछ किया है, राज्य सरकार की परियोजनाओं के माध्यम से जन्म से लेकर मृत्यु तक लोगों को लाभान्वित किया है। इसलिए उनका मानना है कि लोग विकास के लिए वोट करेंगे। पश्चिम बंगाल में एकमात्र विकास तृणमूल कांग्रेस ही करेगी। इस मौके पर सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, ब्लॉक महासचिव भोला सिंह, कल्याणेश्वरी क्षेत्रीय तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बूरा खान, पंचायत उप प्रमुख रंजन दत्ता, सदस्य रेखा मल्लिक, तृणमूल कांग्रेस जिला सचिव राजा खान, तृणमूल कांग्रेस नेता बिल्टू साव, बाबई घोषाल, युवा नेता विजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिधान ने गांव के लोगों से अपील की कि वे विकास के बाद तीसरी बार तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर नई सरकार बनाएं।
- HIND SAMBAD
- March 30, 2021
- 7:26 pm
![](https://hindsambad.com/wp-content/uploads/2021/03/bb-768x432.jpg)