Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

दस वर्षीय एक लड़का दामोदर में डूबने से मौत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हिन्द संबाद आसनसोल संबाददाता : एक दिन बाद नदी में डूबे बालक का शव बरामद किया गया. शव को निकालने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दामोदर नदी में मछली पकड़ने के दौरान मनोज चौधरी नाम का दस वर्षीय एक लड़का डूब गया था। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षित गोताखोर रविवार सुबह पहुंचे। रविवार शाम तक बचाव अभियान जारी रहा लेकिन लापता लड़के का पता नहीं चला। हालांकि स्थानीय लोगों ने लगातार बचाव कार्य जारी रखा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दुर्गापुर बैराज के पास से लापता हुए मनोज चौधरी का शव रात करीब आठ बजे बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Latest News