Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का कोविड-19 के संक्रमण से निधन वह 81 थेवर्ष

हिन्द संबाद मुंबई एजेंसिया : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण से निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने इस बारे में बताया। वह 81 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता हैं। शहर के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था और सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। एकनाथ गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं।

Latest News