Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बर्नपुर सेल इस्को में दुर्घटना दो श्रमिकों की मौत तथा कईयों के गंभीर होने की खबर

हिन्द संबाद , आसनसोल संबाददाता : बर्नपुर सेल इस्को (SAIL ISP) कारखाना में दुर्घटना हो गया । कारखाने के कोकोवेन बैटरी नंबर 11 में हुए दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत तथा कईयों के गंभीर होने की सूचना है। मृत श्रमिकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोकोवेन बैटरी में 11 में बुधवार की शाम कुछ श्रमिक काम कर रहे थे। उसी दौरान हुए हादसे में दो श्रमिकों की मौत गैस की चपेट में आने से हो गई। वहीं कई श्रमिक झुलस गये हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना को लेकर श्रमिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। अस्पताल में बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया था

Latest News