Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी पर घर नहीं जायेंगे सेफ होम में रहेंगे

, हिन्द संवाद आसनसोल हिन्द संबाद संबाददाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से मिल गई है लेकिन वो अभी घर नहीं जाएंगे सेफ होम में ही रहेंगे। हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत अब ठीक है। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि वह फिलहाल घर नहीं लौट रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, वह अब स्वस्थ हैं। रक्तचाप और हृदय गति भी सामान्य है। उन्हें आज वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन वह घर नहीं लौट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कुछ दिन दक्षिण कोलकाता के एक सेफ होम में रहेंगे। उनकी पत्नी और बेटी भी होंगी। उल्लेखनीय है कि बीते 18 मई को बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री को सीओपीडी की समस्या है।
हालांकि, वह अस्पताल में भर्ती होने से हिचक रहे थे। इसलिए भले ही उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बुद्धदेव भट्टाचार्य का घर पर ही इलाज चल रहा था। इसी बीच कि 24 तारीख की रात से ही उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। सांस की तकलीफ में होने लगी थी। 25 तारीख की सुबह ऑक्सीजन सेचुरेशन 60-62 हो गया था। जिसके बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल ले जाया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी भी भर्ती होने के बाद करीब 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहीं। बुद्धदेव भट्टाचार्य को बायपैप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार हुआ। उन्होंने बिना किसी यांत्रिक सहायता के खाना शुरू कर दिया था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बात भी कर रहे थे। इसी बीच कई तरह की जांच के बाद डॉक्टरों ने बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया। हालांकि डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक उन्हें एक हफ्ते तक एकांतवास में रहना होगा।

Latest News