Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा विधायक के पत्र को मान्यता नहीं देने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

हिन्द सम्बाद संबाददाता आसनसोल नगर निगम के द्वारा संचालित कुमारडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार के द्वारा कुछ नागरिकों को टीकाकरण देने संबंधी पत्र दिया गया था। जिसे स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर दीपक गांगुली ने मान्यता देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस आशय का पत्र उन्हें निगम आयुक्त को लिखकर देना होगा और वह स्वास्थ्य केंद्र को आदेश देंगे । तब जाकर टीकाकरण दिया जाएगा। मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के द्वारा विधायक के हस्ताक्षर युक्त पत्र को मान्यता नहीं दिए जाने की खबर जैसे ही नियामतपुर स्थित भाजपा सेंट्रल कार्यालय में पहुंचा। तो भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में भाजपा ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष टिंकू वर्मा ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य केंद्रों में जहां-जहां टीकाकरण चल रहा है। वहां वहां आसनसोल नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के सदस्य एवं त्रिमुल नेताओं का हस्ताक्षर पर टीकाकरण दिया जा रहा है। निगम प्रशासक ने प्रेस वार्ता में कहा था कि ऐसा नहीं हो रहा है। लेकिन आज की घटना ने फिर एक बात प्रमाणित कर दिया स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी टीएमसी नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में पर्याप्त मात्रा में टीका भेज रही है। ताकि आम नागरिकों को परेशानी नहीं हो। लेकिन यहां तृणमूल कांग्रेस स्वास्थ्य केंद्र को टीएमसी का शिविर बना दिया है। यहां टीएमसी के नेताओं के हस्ताक्षर पर टीकाकरण दिया जा रहा है। लेकिन एक विधायक के हस्ताक्षर को मान्यता नहीं दी जा रही है। ऐसी ओछी राजनीति को भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम लोगों ने टीकाकरण करने के लिए 2 माह पहले से पंजीकरण करवाया है। लेकिन अभी तक टीकाकरण के लिए संदेश नहीं भेजा गया कुमारडीहा स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा श्वेत पत्र जारी नहीं किया जाएगा,तो हम लोग इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। हालांकि हम लोगों के पास कई दिनों से लोग आकर या शिकायत कर रहे थे कि कुमारडीहा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। लेकिन हमलोग सिस्टम को मानते हुए एक बार भी कुमारडीहा स्वास्थ्य केंद्र नहीं गए। ताकि लोग इसे राजनीति करार ना दें। लेकिन कुमारडीहा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने आम नागरिकों को तृणमूल कांग्रेस के नेता के फोन या हस्ताक्षर करवाने की सलाह दे रहे हैं। यह लोग प्रशासक बोर्ड के सदस्य मीर हासिम से हस्ताक्षर करवा कर लाने की सुझाव दे रहे हैं। इधर जब इस मामले में डॉ दीपक गांगुली से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य केंद्र का जो नियम है। उसी के अनुसार उन्होंने सुझाव दिया है। विधायक निगम आयुक्त को पत्र लिखकर जिन नागरिकों को किट दिलवानी है। उनकी सूची भेजें। निगम आयुक्त हम लोग को उन्हें टिका देने नहीं देने की आदेश देंगे। वही 19 नंबर वार्ड की रहने वाली दीपिका बाउरी नामक एक महिला ने बताया कि वे कई दिनों से स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काटते काटते थक गई है। लेकिन उन्हें टिका नहीं मिला। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे मीर हासिम से हस्ताक्षर करवा कर लाए। तभी उन्हें टिका दिया जाएगा। जबकि दूसरे ओर अभय कुमार एक दिव्यांग है। उनके पिताजी 1 महीने से कुमारडीहा स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक टिका नहीं मिला। उन्हें तृणमूल नेताओं का हस्ताक्षर करवा कर लाने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान उपस्थित थे आसनसोल जिला भाजपा सदस्य डॉ अबरार अहमद, सुभाष पिलानिवाल, कुल्टी मंडल 4 के सचिव काजल दास और अन्य सदस्य गण।
जन हित में जारी हिन्द संबाद





जन हित में जारी हिन्द संबाद

Latest News