Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पाण्डेश्वर और कुल्टी में रोड शो कर भाजपा को जितने की अपील किया

हिन्द संबाद नियामतपुर बुधवार को पांडवेश्वर में भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रोड शो किया। इस रोड शो को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा की गई थी। रोड शो का आयोजन पांडवेश्वर रेलवे स्टेशन परिसर से बीडीओ कार्यालय तक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने क्षेत्र के लोगों से बिना किसी डर या पक्ष के वोट देने का आह्वान किया। पांडवेश्वर विधानसभा में विकास की प्रवृत्ति को सुधारने के लिए मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी को वोट देने का आग्रह किया। रोड शो में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी कहती है “खेला होबे, व्हीलचेयर से कभी खेला होता है क्या। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में खेल खत्म हो गया है और अब केवल एक्सट्रा टाइम चल रहा है। व्हीलचेयर से कोई खेल नहीं होगा। पांडवेश्वर के बाद कुल्टी में भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय पोद्दार के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कुल्टी मंडल एक से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष कुल्टी विधानसभा के प्रत्याशी डॉ अजय पोद्दार के समर्थन में एक रोड शो किया और , रामनवमी के शुभ अवसर पर, भाजपा कार्यकर्तायों को सुभकामना दी दोपहर 3,40 में संकटोरिया से प्रारंभ होकर, झेल बागान तक रोड शो किया उश्के बाद स्थानीय सांसद केंद्रीय मंत्री बबूल सुप्रिया ने डॉ पोद्दार के साथ बेगुनिया होते हुए बराकर स्टेशन रोड के राश्ते रामनगर तक कार्यक्रम हुवा |काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे चारो मंडल के अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ अपने प्रिय नेता के रोड शो में उपस्थित हो कर डॉ पोद्दार के लिए प्रचार कर रहे थे भाजपा जिला उप्पाध्यछ सुब्रोतो मिश्रा मंडल एक अध्यक्ष बबलू पटेल मंडल दो के अमित घोष मंडल तीन के अमित गोराई मंडल चार के सत्यजीत दाश प्रेमदेव दास भाजपा युवा मोर्चा मंडल तीन के अध्यक्ष करण सिंह अपने पुरे टीम के साथ रोड शो में मौजूद थे राजेश शर्मा कंचन सिन्हा अमित मुखर्जी और भी काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रोड शो को सफल बनाने के लिया सक्रिय थे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पाण्डेश्वर और कुल्टी में रोड शो कर भाजपा को जितने की अपील किया

Latest News