Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए संबंध मेंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं परिवार बड़ा तो कुछ बातें होते रहती है

आसनसोल । भाजपा जिला कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक बैठक की गई। बैठक में केन्द्रीय नेता अरविंद मेनन और केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की अध्यक्षता में बैठक की गई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया के सामने भाजपा नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मूल रूप से भाजपा जिला कार्यालय में बाराबनी और कुल्टी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ आज एक बैठक आयोजित की गई। लेकिन बैठक के दौरान भाजपा जिला युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष अरिजीत रॉय पर विरोध शुरू हो गया। भाजपा जिला युवा मोर्चा समिति की हाल ही में घोषणा से कई लोगों को जगह नहीं मिली उनलोगों ने आरोप लगाया कि वे पुराने भाजपा कार्यकर्ता हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा में पद व जगह दी गई है। नतीजतन नए और पुराने भाजपा युवा मोर्चे के बीच एक मुख्य संघर्ष है। स्थिति बाहर नहीं फैलने की खबर के बाद जिला कार्यालय के शटर बंद कर दिए गए थे। कभी-कभी हंगामा की आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। अंत में, बाबुल और अरविंद मेनन ने माइक संभाला और स्थिति को संभाला। फिर बैठक समाप्त हुई। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घुरुई ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। परिवार बड़ा होता है तो आपस में कुछ बातें होते रहती है।

Latest News