हिन्द संबाद आसनसोल संबाददाता बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अरिजीत राय अपनी मां के साथ नील पूजा के अवसर पर कल्याणेश्वरी मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री, नरोत्तम मिश्रा मां कल्याणेश्वरी मंदिर में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कल्याणेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सभी मंदिर के आस पास के गांव जमशूरी, नटुन पारा, अजी तेश नगर, लेफ्ट बैंक सहित विभिन्न गांव में जाकर घर-घर चुनाव प्रचार किया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ ढोल नागरे बजा कर घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने और बदलाव की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र दिन पर मैंने उपवास किया और पवित्र स्थान कर मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की और कल्याणेश्वरी क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों में भी चुनाव अभियान चलाया। लोगों में उत्साह देखकर लगता है कि राज्य इस समय बदल रहा है। बस समय का इंतजार है। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज तिवारी, सत्यनारायण रॉय, मोबिन खान, मनीष झा, महिला नेता मुनमुन भट्टाचार्य, शुभाशीष भट्टाचार्य, बबन मंडल, निमाई राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
अरिजीत राय अपनी मां के साथ नील पूजा के अवसर पर कल्याणेश्वरी मंदिर पहुंचे इस मौके पर चुनाव अभियान चलाया
- HIND SAMBAD
- April 13, 2021
- 5:03 pm
![](https://hindsambad.com/wp-content/uploads/2021/04/arijit-768x399.jpg)